फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गदियर फत्तेपुर गांव में गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान पंजाब निवासी 35 वर्षीय हरजीत सिंह की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के थाना अमलोह क्षेत्र के ग्राम मरारू निवासी हरजीत सिंह की ननिहाल सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गदियर फत्तेपुर गांव में है। यहीं पर उन्होंने आठ साल पहले कुछ एकड़ जमीन खरीद ली थी, जिस पर खेती की जा रही थी। दो दिन पहले हरजीत सिंह ननिहाल आए। यहां उन्होंने खेत पर खड़ा गेहूं कटवाया। मंगलवार शाम को गेहूं ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर हरजीत सिंह खेत से घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया। इसमें हरजीत सिंह दब गए। मौके पर जमा हुए लोगों ने बमुश्किल हरजीत को बाहर निकाला और आननफानन में नगर के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हरजीत को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी की। दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी उदयवीर सिंह ने बताया कि शव को मामा बलवीर सिंह के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
नाती की मौत सुनकर करतार कौर ने भी दम तोड़ा
हादसे में हरजीत सिंह की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी 80 वर्षीय नानी करतार कौर की भी तबीयत बिगड़ गई। उनको परिवार वाले अस्पताल ले जाने को निकले, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन वृद्धा की सदमे में मौत होने की बात कह रहे है। परिवार में दो मौतों के बाद चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

दो बहनों में इकलौता था हरजीत
प्रधान और प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बताया कि हरजीत सिंह मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। उसकी दो बहनें एक उससे बड़ी और एक छोटी है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। हरजीत सिंह के चार वर्षीय पुत्र और छह वर्षीय पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें