फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म के आरोप में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कमालगंज थाना क्षेत्र के युवक व एक अन्य साथी पर कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला का पैतृक गांव राजेपुर थाना क्षेत्र में है। 15 अक्टूबर 2018 को वह फतेहगढ़ कोर्ट में किसी मुकदमे की पैरवी के लिए गई थी। वहां से वापस आने पर वह अपने पैतृक घर किसी काम से जा रही थी।

जमापुर से वह पैदल जा रही थी। इसी दौरान उसे कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदगंज निवासी अंकित व हरदोई जनपद के थाना बेहटा गोकुल के गांव पल्सुआ निवासी शेर सिंह मिल गए। उन्होंने उसे बाइक से गांव छोड़ने को कहा।
विज्ञापन


जान पहचान होने से वह उनके साथ बैठ गई। आरोप है कि आगे जाकर उन्होंने बाइक रोक ली और अंकित ने तमंचा लगा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने मामले की तहरीर राजेपुर थाने में दी। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर अंकित व शेरसिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिला से दुष्कर्म में दो पर मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें