फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर भट्ठा मजदूर हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

भट्ठा मजदूर के भट्ठा मालिक पर लूट करने का आरोप लगाने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हकीकत का पता लगाया। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर भट्ठा मजदूर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के जंगल में स्थित सोनू के ईंट भट्ठे पर ग्राम दरकावदा निवासी आस मोहम्मद अपनी पत्नी शाईन एवं अन्य परिजनों के साथ ईंट पथेर का कार्य करने के लिए आया। रविवार को सुबह करीब दस बजे भट्ठा मालिक को बताए बिना ही वह चोरी छिपे परिजनों के साथ भट्ठे से जा रहा था। भट्ठा मालिक ने पता लगने पर उसे नगर के समीप पकड़ लिया। इसी दौरान मजदूर आस मोहम्मद ने फोन कर पुलिस को सूचना दी कि फखरपुर मार्ग पर उससे बदमाश लूटपाट कर रहे हैं। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। तो वहां भट्ठा मालिक सोनू और मजदूर आस मोहम्मद परिजनों के साथ मिला। दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। भट्ठा मालिक ने पुलिस को बताया आस मोहम्मद ने भट्ठे पर ईंट पथेर के लिए पेशगी के रूप में उससे अस्सी हजार रुपये लिए े। इसके बाद वह भट्ठे पर आया और फिलहाल भट्ठे पर पथेर भी नहीं हो रही है। आज मजदूर उसे बिना बताए और रुपये लौटाए बिना ही अपने घर जा रहा था। जबकि मजदूर आस मोहम्मद ने कहा भट्ठा मालिक सोनू पर उसके पचास हजार रुपये हैं। झूठी सूचना देने पर पुलिस मजदूर को थाने में ले आई और उससे पूछताछ शुरू की। इससे दोनों पक्षों के लोग थाने पर पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता करने में जुट गए, लेकिन देर रात कर समझौता नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें