फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट कर भाग रहे तीन बदमाश सड़क दुर्घटना में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जिवाना गुलियान गेट के पास युवक से हजारों की नगदी और बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाश भैंसा बुग्गी से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को मेरठ और दिल्ली के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया । इस कारण घायलों के नाम पता नहीं चल सके।
विज्ञापन

बरवाला निवासी संतोष पुत्र जहान सिंह शनिवार को शाम के समय मेरठ से बाइक पर अपने गांव बरवाला आ रहा था। जब वह बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जिवाना गेट के पास पहुंचा तो उसे तमंचों के बल पर तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचों के बटों से हमलाकर 20 हजाररुपये की नगदी और बाइक लूटकर रंछाड़ मार्ग की तरफ भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो रंछाड़ गांव के पास तीनों बदमाश सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीन घायलों को मेरठ और दिल्ली के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। संतोष ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें