पीलीभीत। बातों में फंसाकर शहर की एक युवती से मोहल्ले के युवक ने नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद युवती के कुछ फोटो खींच लिए और उन फोटो को दिखाकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान उसने कई बार युवती से दुष्कर्म किया। यही नहीं युवती की शादी होने के बाद आरोपी पूर्व में खींचे गए फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। शनिवार देर शाम तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के निवासी डालचंद का उसके घर आना जाना था। दोस्ती में युवक ने पीड़िता के कुछ फोटो खींच लिए। इसके बाद उन्हीं फोटो को इंटरनेट के जरिए वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी और कुछ माह पूर्व कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसको लेकर विरोध करने पर आरोपी बदनाम करने की धमकी देता रहा। बीते दिनों पीड़िता की शादी हो गयी, इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ऐसा करने से मना करने पर आरोपी ने फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे डाली। शनिवार देर शाम कोतवाली जाकर पीड़िता ने तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी डालचंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।