फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर का पता लग जाए फिर बताना, कर देंगे कार्रवाई

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
पीलीभीत। दिनदहाड़े बंद मकान से नकदी और कपड़े चोरी होने की सूचना देने पहुंचे पीड़ित को खकरा चौकी पुलिस ने बेतुका बयान देकर टरका दिया। चोर का पता लगने पर सूचना देने की बात कही और घर भेज दिया। कार्रवाई करना तो दूर पुलिस ने मौका मुआयना करने की भी जहमत नहीं उठाई। ऐसे में किसान के परिवार ने पुलिस की लापरवाह कार्यशैली पर रोष जताया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नाकूड़ गांव निवासी रामप्रसाद किसान हैं। शुक्रवार दोपहर को वह खेत पर हुए थे। उनकी पत्नी वीरामती शहर से कामकाज निपटाकर पड़ोसी के घर चली गईं। शाम को उनके बंद मकान में चोरों ने दस्तक दी। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अलमारी और बक्से में रखा सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर साढ़े दस हजार रुपये, आठ साड़ियां समेत काफी घरेलू सामान समेट ले गए। देर शाम वारदात का पता लगने पर पत्नी वीरामती खकरा चौकी पहुंची और सूचना दी। आरोप है कि मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने मामले को छिटपुट चोरी बता टरका दिया। पीड़ित को ही चोर तलाशने की जिम्मेदारी थमा दी। चोर का पता लगने पर कार्रवाई के लिए दुबारा सूचना देकर टरका दिया। शनिवार दोपहर बाद तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर जानकारी जुटाने नहीं पहुंचा। किसान का परिवार गांव में सुरागरसी कर आरोपी तक पहुंचने की नाकाम कोशिश में जुटा है। उधर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें