फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से जबरन संबंध बनाती थी प्रिंसिपल, विरोध करने पर दी ये धमकी

Tue, 01 Aug 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरु शिष्य का रिश्ता तार-तार हुआ है। घनौर के पास एक गांव के सरकारी स्कूल की प्रिंसपल पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने उसके साथ कथित तौर पर नाजायज संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


राजपुरा थाना इलाके के एक गांव के छात्र का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल ने उसे कई बार अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ जबरन शरीरिक संबंध बनाए। छात्र ने इसका विरोध भी किया। लेकिन प्रिंसिपल उसे धमकी देती थी और शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाती थी। 

पीड़ित के मुताबिक एक बार तो विरोध करने पर प्रिंसिपल ने उसका नाम काट दिया था। आरोप है कि फिर से नाम लिखने के लिए उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। परेशान 
विज्ञापन

छात्र ने जब परिजनों को इसके बारे में बताया तो वो हैरान रह गए। 

उसके परिजन और गांववाले स्कूल में पहुंचे तो प्रिंसिपल बात किए बगैर पिछले दरवाजे से चली गई। परिजनों ने इस मामले में शम्भू थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की है। तब से ही प्रिंसिपल का फोन बंद आ रहा है। 

इस मामले में पुलिस के साथ शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें