फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। गांव अर्जुनपुर-बरमौला निवासी 55 वर्षीय रामनिवास ने घर के बंदर कोठरी में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

गांव निवासी रामनिवास अविवाहित थे और गांव में अपने भाई रामऔतार के साथ रहते थे। रामऔतार की भी शादी नहीं हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि शनिवार रात रामनिवास शराब पीकर आया था। नशे में उसका अपने भाई से झगड़ा हुआ था। सुबह पता चला कि रामनिवास ने कोठरी में जाकर गले में रस्सी से फंदा बनाकर कुंडे से झूल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी डीसी शर्मा ने बताया कि मृतक छह भाई था। उसके बड़े भाई रामनरेश की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरबी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रामऔतार की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें