फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में हुई मारपीट की दो अलग अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ खेकड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी राहुल बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे मकान के बाहर नाली की सफाई कर कूड़ा बाहर निकाल रहा था। नाली से कूड़ा बाहर निकालकर मार्ग किनारे डालने का पड़ोसी ने विरोध किया। इससे लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक पक्ष का राहुल और दूसरे पक्ष का श्याम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल खेकड़ा थाने पर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों पक्षों का सीएचसी में इलाज कराकर जांच शुरू कर दी। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी राशिद गांव गांव जाकर सिलाई मशीन व प्रेशर कूकर ठीक करने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल पर सवार होकर गांव से वाया पूर्वी यमन नहर से होकर बड़ागांव जा रहा था। जब वह पूर्वी यमन नहर पर पहुंचा तभी पहले से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पर खडे़ थे। उन्होंने राशिद पर लाठी डंडों से हमला बोलकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल अवस्था में राशिद खेकड़ा थाने पर पहुंचा। जहां उसने अपने ससुराल पक्ष के दो लोगों पर अनबन के चलते मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें