फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों ने किया एसएसओ की बाइक चोरी करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नवयुग कॉलोनी में बृहस्पतिवार की शाम बदमाशों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात एसएसओ की बाइक को चोरी करने का प्रयास किया। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे मेें देख एसएसओ उधर दौड़ा तो बदमाश वहां से भाग निकले। लोगों ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सुखदेव पंवार कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एसएसओ पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की शाम ड्यूटी से जब वे नवयुग कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी तो थोड़ी देर बाद तीन बदमाश बाइक के पास पहुंचे और डुप्लीकेट चॉबी लगाने लगे। तभी घर पर बैठे एसएसओ सुखदेव को मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश नजर आए और वे शोर मचाकर बाहर की ओर दौड़ पड़े। शोर सुनकर लोग उधर दौडे़ तो बदमाश पास खड़ी बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले। एसएसओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान कराई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें