शिकायत की जांच के नाम पर सफाई कर्मी और उसके बेटे को पुलिस जिरौनिया चौकी ले जाकर बुरी तरह 15 आरोप है कि हजार रुपये लेने के बाद जबरन सुलहनामा लिखाकर उनको घर भेज दिया। पीड़ित ने चौकी प्रभारी व सिपाही पर संगीन आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटाकलां निवासी आजाद हुसैन पुत्र छदम्मी हुसैन ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह सफाई कर्मचारी पद पर बिलसंडा के ईंटगांव में तैनात है। कुछ दिन पहले उसके बेटे की सास ने एक झूठी शिकायत बरखेड़ा पुलिस से की थी। इस पर 13 जुलाई की सुबह करीब छह बजे चौकी जिरौनिया पुलिस उनके बेटे को ले गई थी। वह बेटे के पीछे पीछे गए। आरोप है कि चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों ने उनकी व बेटे की चौकी में ही पिटाई कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों ने 15 हजार रुपये लिए और जबरन सुलहनामा लिखाने के बाद धमकी देकर छोड़ दिया। एसपी से दरोगा व सिपाही की नामजद शिकायत कर सफाईकर्मचारी ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने सीओ बीसलपुर से जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।