फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की गोली मारकर हत्या, फार्म हाउस में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर की गोली मारकर हत्या, फार्म हाउस में मिला शव
विज्ञापन

घटना को आत्महत्या का रूप देने को सीने पर रख दी गई बंदूक
कई घंटे तक रहा असमंजस, बाद में रिपोर्ट, आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर/जोगराजपुर। नवदिया दुर्जनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मजदूर जमुना प्रसाद की रविवार रात करीब दस बजे सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव फार्म हाउस में पड़ा मिला। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पौनिया बंदूक को उसके सीने पर रख कर हाथ में भी फंसा दिया गया। सूचना मिलने पर रात को ही मौके पर पहुंची सेहरामऊ उत्तरी पुलिस घंटों तक हत्या को आत्महत्या बनाने की कोशिश में लगी रही। बाद में सोमवार को भाई जागेश्वर से तहरीर मिलने पर मृतक के साथी गांव निवासी जसवीर उर्फ जस्सा के खिलाफ हत्या और एससीएसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के नवदिया दुर्जनपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद बीते नौ माह से गांव चलतुआ के एक फार्म हाउस पर रहकर मजदूरी करते थे। रविवार रात को फार्म हाउस की पशुशाला के पास जमुना प्रसाद का शव मिला। इसकी सूचना फार्म हाउस स्वामी भूूपेंद्र सिंह ने थाना सेहरामऊ उत्तरी जाकर दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ राजकुमार भारद्वाज इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान जांच करते रहे। सोमवार सुबह मृतक के परिवार वालों के आने के बाद आत्महत्या की कहानी को गलत बता दिया गया। भाई जगेश्वर ने मृतक के साथ फार्म हाउस पर रहने वाले जसवीर उर्फ जस्सा पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। यह भी आरोप लगाया रात में उनको इसकी कोई जानकारी न देकर सिर्फ घटना को आत्महत्या बनाने पर जोर दिया जाता रहा। उनको सोमवार सुबह आठ बजे इसकी जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि अगर जमुना प्रसाद ने आत्महत्या की , फिर उसके सीने पर पौनिया बंदूक कैसे रखा। इसके अलावा तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसओ राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है। दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी जसवीर उर्फ जस्सा के खिलाफ हत्या और एससीएसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बच्चे हैं।
000
परिजनों के गले नहीं उतर रही पुलिस की कहानी
पूरनपुर। घटना को लेकर भले पुलिस कुछ भी कह रही हो, लेकिन पुलिस की कही कोई बात परिजनों के गले नहीं उतर रही है। भाई जगेश्वर का कहना है कि जमुना प्रसाद मजदूरी के लिए फार्म हाउस पर गया था। उसके पास पौनिया बंदूक कहां से आ गई? अगर उसके पास ये पहले से थी, फिर इसकी जानकारी फार्मर को क्यों नहीं थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि रविवार को दिन में घटना से चंद घंटे पहले उसने व उसके साथी ने फार्म हाउस मालिक भूपेंद्र के भाई से नशे की हालत में कुछ कह दिया था। इस पर दोनों की गन्ने से पिटाई भी की गई थी। इसके बाद शाम को दुबारा मारपीट करने की भी जानकारी उनको मिली है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में वह निष्पक्ष कार्रवाई के लिए अधिकारियों से मिलकर गुहार लगाएंगे।
000
शुरूआती जांच में दोनों मजदूरों के बीच हुए विवाद में छीना-झपटी के दौरान गोली चलने से मौत होने की बात निकलकर सामने आ रही है। जांच कराई जा रही है, पीएम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

राजकुमार भारद्वाज, एसएचओ सेहरामऊ
000
मामला शुरूआत से ही आत्महत्या का नहीं लग रहा था। मौका मुआयना करने के साथ ही फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं।
अनुराग दर्शन, सीओ पूरनपुर
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें