फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर तस्करी कर ले जाई जा रही 43 कट्टा खाद सहित छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नेपाल सीमा पर नेपाल को खाद की तस्करी नहीं रुक पा रही है। बृहस्पतिवार को एसएसबी और पुलिस ने भारत से नेपाल को साइकिलों, बाइक से ले जाए जा रहे खाद की सूचना पर छह लोगों को गिरफ्तार कर 43 कट्टा खाद, नौ बाइक, छह साइकिलों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी हजारा पुलिस और एसएसबी ने नेपाल सीमा के पिलर 34-35 के बीच गश्त के दौरान नेपाल खाद ले जा रहे तस्करों की घेराबंदी की थी। तीन आरोपी दो बाइकों पर लदी खाद को गिराकर भाग गए थे। दो बाइक सहित पुलिस ने हजारा थाना के गांव के गांव बमनपुर भागीरथ निवासी काला सिंह को 17 खाद के कट्टों के साथ गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को फिर नेपाल को खाद की तस्करी की सूचना पर पुलिस और एसएबी जवानों ने पिलर संख्या 39- 40 के बीच घेराबंदी की। एसएचओ हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि नौ बाइकें, छह साइकिलों को पकड़कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें गांव बाजार घाट निवासी सुखविंदर सिंह, गांव टाटरगंज निवासी भजन सिंह गांव बैल्हा निवासी हरजीत सिंह गांव राघवपुरी निवासी जसवीर सिंह, रमेश सिंह, राघवपुरी निवासी मुख्तियार सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 22 कट्टा सल्फाजिक खाद, रामबाण सुपर फास्फेट के 18 कट्टे व तीन कट्टा यूरिया खाद बरामद हुई। टीम में दरोगा राजवीर सिंह परमार, नरेंद्र कुमार तिवारी, कांस्टेबल रवि कुमार, पंकज वर्मा, प्रवीण कुमार, एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट अक्षर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें