फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी लेने गए युवक का दुकानदार से विवाद, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पिता के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी खरीदने गए युवक की दुकानदार से रेट को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार के परिजनों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा। मोबाइल फोन एवं नकदी छीन ली तथा जान से मारने की धमकी दी। यह आरोप युवक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में लगाया है। पुलिस मोबाइल फोन एवं रुपये छीनने की बात को गलत बता रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता का निधन हो जाने पर शनिवार को उनके भाई हरीशकुमार, विनय कुमार, आदर्श, उत्कर्ष एवं अनुभव गांव में स्थित एक लकड़ी की टाल पर अंत्येष्टि के लिए लकड़ी खरीदने गए। आरोप है कि दुकानदार से लकड़ी के रेट को लेकर कहासुनी होने लगी। नाराज होकर दुकानदार के परिवारीजन लाठी डंडे लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। उसके भाई विनय ने फोन करने के लिए मोबाइल निकाला। तभी हमलावरों ने उसका मोबाइल एवं जेब में रखे नौ हजार रुपये भी छीन लिए। इसके साथ ही उसके भाई को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। हल्का दरोगा उप निरीक्षक मनफूल सिंह ने बताया कि युवक द्वारा अपने भाई को दुकानदार के परिजनों द्वारा बंधक बनाने एवं मोबाइल तथा रुपये छीनने का जो आरोप लगाया गया है वह गलत है। युवक के भाई दुकानदार से लकड़ी उधार लेना चाह रहे थे। दुकानदार ने पुराने बकाया होने के कारण लकड़ी उधार देने से मना किया तभी इन लोगों में हाथापाई हो गई। उप निरीक्षक का कहना है कि युवक अपना मोबाइल फोन एवं लकड़ी ले जाने के लिए लाए ई-रिक्शा को कहासुनी होने के बाद वहीं छोड़कर चले आए। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। ताकि कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें