फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली की आग में बाइक सवार दंपती सहित तीन झुलसे, बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सड़क किनारे जल रही पराली की आग में बाइक घुस गई। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गय। मगर बाइक सवार सवार दंपती और उनकी बेटी झुलस गए। बाइक जल गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धनेश के पास हुई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चाट फिरोजपुर निवासी गोविंदराम (42) की ससुराल माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज में है। गोविंद राम शनिवार को अपने रिश्तेदार की बाइक मांग कर पत्नी को भैया दूज कराने ससुराल ले जा रहा था। की पुत्री भी उसके साथ थी। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धनेश के पास सड़क किनारे जल रही पराली के धुएं की वजह से गोविंद राम को सामने नहीं दिखा और उनकी बाइक जलती हुई पराली की आग में घुस गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग झुलस गए। बाइक में आग लग गई। तीनों चीखते हुए बमुश्किल बाहर निकले। बाइक आग में जलने से दंपती सहित तीनों लोग दूसरे वाहन से ससुराल को पहुंचे। घटना की जानकारी पर उसके घर गांव के कई लोग एकत्र हुए। मामूली रूप से झुलसे दंपती व बेटी का इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें