फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की विदा कराकर लौट रहे दूल्हा ने गाड़ी चालक पर लगाया लूटपाट कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव प्रतापडांडी निवासी एक युवक की बरात शाहजहांपुर के गहली बुधवार की शाम गई थी। आरोप हे कि गुरुवार को सुबह लौटते समय गाड़ी चालक ने साथियों के मदद से कस्बा में थाने के चंद कदम पहले ड्राइवर ने अपने साथियों को बुलाकर लूटपाट करा दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव प्रतापडांडी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी बरात शाहजहांपुर के गांव गहली बुधवार की शाम को गई थी। रात में विवाह की रस्मे संपन्न होने के बाद सुबह दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहे थी। रास्ते में बरखेड़ा कस्बा में थाने से चंद कदम पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के पास ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी थी। गाड़ी रुकते ही तीन-चार अज्ञात लोग गाड़ी में बैठी दुल्हन (पत्नी) से जेवर लूटने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने पत्नी के साथ हमारी भी पिटाई कर दी। जेवर लूटने के बाद आरोपी भाग गए। शिकायती पत्र में आरोप है कि ड्राइवर ने अपने साथियों को षड्यंत्र के तहत पहले भी लगा दिया था। कस्बा में गाड़ी पहुंचते ही बैंक के पास ड्राइवर ने अचानक गाड़ी रोक दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूटपाट की घटना फर्जी प्रतीत हो रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
गाड़ी मालिक ने लगाया मारपीट का आरोप
गांव गहलुईया निवासी गाड़ी मालिक छात्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरात में उनका पुत्र गाड़ी लेकर गया था। इसी दौरान पुत्र (ड्राइवर) को बरातियों ने बरात पहुंचने पर वहां पीटा था। रास्ते में भी मारपीट की है। बरात लौटने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी थाने में ही खड़ी कर दी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें