फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टे पर दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आईपीएल का सट्टा लगाने की सूचना पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। उनके पास से डायरी और रुपये मिले हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर थाने से जमानत दे दी है।
विज्ञापन

आईपीएल शुरू होते ही माधोटांडा कस्बे में सट्टा से जुड़े लोग सक्रिय हो गए हैं। पुलिस को कई दिनों से मामले की सूचना मिल रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई रोहित कुमार ने टीम के साथ माधोटांडा खटीमा मार्ग की एक दुकान पर धरपकड़ की। मौके से सट्टा लगा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से 5100 रुपये और डायरी बरामद की। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि पूरनपुर निवासी कपिल कुमार, माधोटांडा निवासी विमल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल की जांच की जा रही है। इधर, पुलिस ने दोनों को थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें