पीलीभीत। पिछले कई महीने से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी बबलू खां को एसटीएफ बरेली और एसओजी ने शनिवार रात अमरिया के मुडलिया गौस के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव परतापुर जीवन सहाय निवासी बबलू खां पर बिलसंडा थाने और उत्तराखंड के किच्छा, लखीमपुर खीरी, बरेली, उन्नाव जिले में चोरी, लूट, डकैती और जानलेवा हमला करने के 19 मुकदमे दर्ज हैं। इन पिछले कई महीने से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पिछले कई दिनों से एसटीएफ बरेली के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव विश्नोई टीम के साथ बबलू खां की सुरागरसी में जुटे थे। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात अमरिया के गांव मुडलिया गौस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। अमरिया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई।
आरोपी पिछले कई महीने से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ और एसओजी ने शनिवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। - दिनेश कुमार प्रभु, एसपी