फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी किए माल समेत चार गिरफ्तार, जेल गए

विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी और बरामद माल।संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में लगी कोतवाली पुलिस को शुक्रवार देर रात सफलता मिली। पुलिस ने शहर से चार लोगों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद चारों का चालान कर दिया। अदालत ने चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर में चार माह पहले नकटादाना चौराहा पर जजी परिसर में बाबू के बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर वहां से लाखों रुपये का माल समेट ले गए थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस सुरागरसी कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात को कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए मोहल्ला छोटा खुदागंज के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई। तो पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी तस्लीम उर्फ मल्ली, अंकुश मौर्य, पूरनपुर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी रिजवान और जहानाबाद के गांव चका निवासी जाकिर बताया। थाने ले जाकर पूर्व में हुई चोरी को लेकर जब उन से पूछताछ की गई। तो जजी परिसर के बाबू के घर में हुई चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक मोबाइल, जेवर और 14100 रुपये बरामद हुए। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें