फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद को बंधक बनाया, परिजन ने पंचायत बुलाई तो की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिछोला घासी में बुधवार को पंचायत के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में वैसे तो कई लोग घायल हुए लेकिन दो लोगों के काफी ज्यादा चोटें आई है।
विज्ञापन

बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव बन्हाई निवासी अतुल गंगवार ने बताया कि उनका विवाह 21 मई 2021 को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रिछोला घासी में हुआ था। अतुल ने बताया कि वह बुधवार को सुबह आठ बजे पत्नी को छोड़ने रिछोला घासी स्थित ससुराल गया था। अतुल का कहना है कि ससुराल वाले नाराज थे और आरोप है कि उन्होंने उसे कमरे में बंधक बना लिया और अपने परिजनों को बुलाने को कहा। अतुल ने फोन कर अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और तत्काल वहां आने के लिए कहा। सूचना मिलते ही अतुल के परिवार के सात लोग तीन बाइकों पर सवार होकर गांव रिछोला घासी पहुंचे। उसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत होने लगी। पंचायत में पहले कहासुनी फिर गाली-गलौज हुआ और बाद में मारपीट होने लगी। पंचायत में कन्या पक्ष के लोग ज्यादा थे। आरोप है कि मारपीट में लात घूंसे, डंडे और पत्थर चले, जिससे भगदड़ मच गई। मारपीट में अतुल के परिवार के कई लोगों को चोट आई। सर्वाधिक चोटें अतुल के आई है। उधर, मारपीट में कन्या पक्ष के तोताराम को भी ज्यादा चोटें आई हैं। अतुल और उनके पक्ष के लोगों की बाइकें भी क्षतिग्रस्त की गईं। सूचना मिलने पर जब तक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मामला शांत हो चुका था। गंभीर रूप से घायल अतुल और तोताराम को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अभी इस मामले की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई, जिसके कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें