फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने भिड़त में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ससुराल से पत्नी को छोड़कर लौट रहे बाइक सवार युवक की बनकटी मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया। हालांकि अन्य दोनों घायलों का नाम पता नहीं चल सका। चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव चौड़ाखेड़ा निवासी जीवनलाल ने बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा प्रेमपाल रक्षाबंधन पर अपनी ससुराल न्यूरिया गया था। सोमवार को रात आठ बजे वह बाइक से लौट रहा था। तभी बनकटी मार्ग पर कुुकुरा पेड़ा ताल के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में प्रेमपाल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर न्यूरिया जगत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसों में तीन घायल
कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर 24 घंटो में हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव धन्योरा निवासी राधेश्याम सोमवार को बाइक से बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नीवाडांडी स्थित अपनी ससुराल में आ रहे थे। रास्ते में बीसलपुर-शाहजहांपुर रोड के अहिरपुरा मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से उनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इधर, कस्बा बरखेड़ा निवासी हरीश कुमार, मंगलवार को बाइक से नगर को आ रहे थे। उनके साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव परासी रामकिशन निवासी राजीव कुमार भी थे। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर सामने अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें