फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, बरेली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलंसडा। पुरानी रंजिश के चलते खेत पर जानवर भगाने के लिए गए एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। जानकारी होने पर पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंाव शीतलपुर निवासी फैशनजीत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे वह अपने खेत पर जानवर भगाने के लिए गया था। इसी बीच उनका अपने पड़ोसी खेत मलिक से झगड़ा हो गया। घायल ने बताया उनका लंबे समय दूसरे पक्ष से रंजिश चल रही है। तभी वहां मौजूद एक युवक ने गाली गलौज करते हुए तमंचे से उन पर फायर कर दिया। जिससे गोली उनके पेट में लग गई। गोली लगने से लहूलुहान हो गए। जानकारी मिलने पर उनकी मां अमरजीत कौर पहुंच गई। बेटे को खून से लथपथ पड़ा देखकर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। परिवार वाले घायल को थाने लेकर पहुंचे। जहां हालत नाजुक होने पर पुलिस ने उसे इलाज के सीएचसी बिलसंडा भिजवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिवार वाले घायल युवक को बरेली ले गए है। सूचना मिलने पर सीओ प्रशांत सिंह और एसओ उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। घायल की अमरजीत सिंह कौर ने बताया कि आरोपी का खेत पड़ोस में है। एक साल पूर्व भी खेत पर पानी के निकास को लेकर विवाद हुआ था। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि घायल को परिवार वाले बरेली ले गए है। उन्होंने एक ग्रामीण पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें