फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। खेत में घास काटने गई किशोरी को एक व्यक्ति ने दो साथियों के साथ गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह किशोरी चंगुल से छूटकर भागी तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में एक नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपी को पकड़कर पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे गांव के पास खेत में घास काटने गई। उसे अकेला देख गांव निवासी दुर्गा प्रसाद अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गन्ने के खेत में खींच कर ले गए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी तो धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसके गर्दन एवं हाथों में गंभीर चोटें आईं। शोर करने पर खेतों में मौजूद काफी लोग एकत्रित हो गए। इस पर आरोपी भाग हो गए। जानकारी पर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर खेम सिंह जलाल ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर दुर्गा प्रसाद एवं दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके साथ ही चौकी जिरौनिया इंचार्ज उप निरीक्षक जगदीश चंद्र जोशी द्वारा नामजद आरोपी दुर्गा प्रसाद को रविवार को दोपहर के समय पौटा कला से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें