फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घास काटने से गुस्साएं मालिक ने किशोर की कमरे में बंद कर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। खेत में घास काटने पर गुस्साए मालिक ने साथी की मदद से किशोर की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने किशोर को पकड़कर कमरे में बंदकर पिटाई की। इसके बाद से ही किशोर से लापता है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने घटना के दस दिन बाद दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी हरदेई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 14 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार दो अगस्त को गांव निवासी कमलेश कुमार के खेत में घास काटने गया था। खेत में घास काटने से नाराज होकर कमलेश कुमार ने गांव निवासी अपने साथी देवेंद्र कुमार के साथ मिलकर विपिन कुमार गाली देते हुए पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके पुत्र को पकड़कर गांव में लाकर कमरे में बंद करके गालियां देते हुए दोबारा फिर मारापीटा। घटना के दिन से ही विपिन कुमार घर वापस नहीं आया है। खोजने की कोशिश की मगर उसका कहीं पता नहीं चल रहा। घटना के दिन से लापता विपिन जानकारी करने जब सुबह को दूसरा पुत्र संतोष आरोपियों के घर पहुंचा तो देवेंद्र कुमार उससे भी अभद्रता की। इंस्पेक्टर खेम सिंह जलाल ने बताया की महिला की तहरीर पर कमलेश कुमार और देवेंद्र कुमार के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 342 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें