फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का नहर में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया तिलागिरि से दो दिन पहले लापता युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह निगोही ब्रांच के गांव विलहरा के समीप नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, पिता ने बताया कि युवक को दौरे पड़ते थे, उसका इलाज बरेली से चल रहा था।
विज्ञापन

गांव नगरिया तिलागिरि निवासी सेवाराम ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा राहुल मंगलवार सुबह सात बजे जानवरों को चराने के लिए घर से निकला था। देर शाम घर न आने पर उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सेवाराम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह राहुल की साइकिल प्रधान के घर समीप मिली। तभी से अनहोनी की आशंका से परेशान थे। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की तो राहुल का शव निगोही ब्रांच में गांव विलहरा के समीप नहर में उतराता मिला। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि युवक की पानी से डूबकर कर मौत हुई है। मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें