फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में दस माह से बंद बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला कारागार मे एक बंदी की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मामले की सूचना परिवार वालों को देने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। फिलहाल परिवार का किसी तरह का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के कलीनगर के रहने वाले हाशिर रजा खां ने बताया कि उसके पिता 35 वर्षीय मटरु पुत्र हामिद रजा खां पिछले दस माह से जिला कारागार में गैंगस्टर एक्ट के मामले में बंद चल रहे थे। रविवार रात आठ बजे जेल में अचानक उसके पेट में दर्द उठा। तो इस पर जेल प्रशासन ने आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालों को उनकी मौत की जानकारी देने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह दो अगस्त को जेल में मिलने के लिए गए थे। तब वह पूरी तरह ठीक थे। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि जेल से सूचना मिलने पर नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें