फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने ढाबा मालिक से 1.10 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चार पुलिस कर्मियों पर ढाबा मालिक 1.10 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। इसके लिए सिपाहियों ने ढाबा मालिक पर डोडा तस्करी का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी है। ढाबा माकि के भाई की शिकायत पर एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डोडा बरामद कर अवैध वसूली करने का मामला 14 जुलाई का है। नगर की पंकज कॉलोनी निवासी अमजद हुसैन उर्फ गुड्डू की मिठाई की दुकान असम हाईवे के सिरसा चौराहा पर है। उनका भाई गांव सिरसा निवासी हामिद हुसैन का ढाबा असम हाईवे पर है। गुड्डू ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर चार पुलिस कर्मियों पर डोडा बरामदगी के नाम पर 1.10 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया। गुड्डू ने बताया कि ढाबा पर पहुंचे चार पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को फोन करके बुलवाया। आरोप है कि सिपाहियों ने अपनी बाइक की डिग्गी से डोडा निकाला और तस्करी करने का आरोप लगाते हुए उसके भाई को कोतवाली ले गए। उसे धमकाते हुए एक किराए के मकान में रह रहे सिपाही के कमरे में बुलाया और कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने 1.10 लाख रुपये लेकर उसके भाई को छोड़ा। साथ ही एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मामले की जानकारी किसी को देने पर पांच लाख रुपये और वसूलने व जेल भेजने की धमकी दी।
दर्ज रिपोर्ट को निपटाने के नाम पर वसूले 20 हजार
पूरनपुर। जून माह में रात्रि बंदी के दौरान गुड्डू की मिठाई की दुकान खुली मिलने पर पुलिस ने गुड्डू, गांव सिरसा निवासी जमाल, राजीव, तीन अज्ञात सहित 25 अन्य के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि दर्ज रिपोर्ट को निपटाने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की वसूली की गई। इस मामले में एक कांस्टेबिल और गुड्डू की एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऑडियो में गुड्डू 20 हजार रुपये देने के बाद मामला अखबारों में प्रकाशित होने का तर्क दे रहे हैं। जबकि कांस्टेबिल घटना के समय वीडियो बनाने आदि की बात कह रहा है कि पेपर में निकलने से क्या मतलब उसमें जुर्माना कम हो जाएगा। दरोगा कुलदीप मामले की जांच कर रहे है। दरोगा से बात हो गई है। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप निराधार बताए। कहा कि व्यापारी पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रात को दुकान खोलना चाहते हैं। इससे क्षुब्ध होकर झूठे आरोप लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें