फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ हटे, जमीन का मामला नहीं सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्व प्रधान पति से पुजारी के पैरों में नाक रगड़वाने के मामले में सीओ का तबादला कर दिया गया। मगर जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उस पर किसी का ध्यान नहीं है। मंदिर की जमीन पर कब्जे का विवाद अभी तक नहीं सुलझा है।
विज्ञापन

बिलसंडा के मरौरीखास गांव में महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व सीओ बीसलपुर रहे विनीत सिंह बिलसंडा क्षेत्र के मढ़ानाथ मंदिर गए थे। वहां पुजारी गुड्डू ने पूर्व प्रधान बीना अवस्थी के पति संजीव अवस्थी पर मंदिर की आठ एकड़ जमीन पर कब्जा कराने और धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद सीओ पर पूर्व प्रधान पति से पुजारी के पैरों पर रगड़वाने का आरोप लगा था। सीओ ने घटना वाले दिन पूर्व प्रधान पक्ष के दस लोगों को मुचलका पाबंद किया था। इधर, मामला शासन तक पहुंचने के बाद उन्हें जनपद से स्थानांतरण कर लखनऊ सीबीसीआईडी भेज दिया गया, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लगे आरोप की सत्यता जांचने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
कोट
इस प्रकरण में मुझे कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, और न ही सीओ द्वारा कोई जांच रिपोर्ट भेजी गई है। मामला संज्ञान में आया है, अब इसकी स्वता जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। - राकेश गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें