फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पत्नी के चले जाने के बाद से डिप्रेशन में चल रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेमो के जरिए खबर मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एसआई गौरव ने बताया कि मोहल्ला तखान के निवासी 25 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र माखनलाल की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसको चार साल का बेटा है। एक साल पूर्व उसकी पत्नी बच्चे को छोड़कर कहीं चली गई। इसके बाद से राजीव डिप्रेशन में चल रहा था। इसी दौरान वह शराब अधिक पीने लगा। बृहस्पतिवार सुबह उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर मेमो के जरिए सूचना पुलिस को दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे और जानकारी की। परिजन किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे। फिलहाल सूचना मिली थी, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें