फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पानी पीने के दौरान छींटे गिरने पर छात्रों ने युवक को बेल्टों से पीटा

Wed, 12 Nov 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रेलवे स्टेशन पर हैंडपंप से पानी पीने के दौरान छींटे गिरने पर थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव मढा खुर्द के अमित का छात्रों से विवाद हो गया। विवाद पर छात्रों ने उसकी बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


घटना बुधवार को सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के समीप की है। रेलवे स्टेशन पर गांव जोगराजपुर के एक इंटर कॉलेज का छात्र पानी पीने गया। इस दौरान छींटे गिरने को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। विवाद पर छात्र ने अपने साथियों को एकत्र कर लिया। युवक के रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर बाग के समीप पहुंचने पर छात्रों ने उस पर हमला कर बेल्टों से जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सेहरामऊ उत्तरी थाना के एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वायरल वीडियो से छात्रों की पहचान कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें