पूरनपुर। रंजिशन नगर से बाइक से घर लौट रहे माधोटांंडा निवासी टायर मिस्त्री को रास्ते में घेरकर जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़ित को छोड़कर भाग गए। घायल को सीएचसी लाया गया। पीड़ित पक्ष ने जानलेवा हमले का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम ने सीएचसी पहुंचकर घायल और उनके परिजन से घटना की जानकारी ली।
घटना मंगलवार शाम की है। माधोटांडा निवासी हिफाजत खां के भाई सलमान ने बताया कि उसके भाई का गांव लोधीपुर के कुछ लोगों पर उधारी का रुपया था। आरोपी उधारी देने में आनाकानी कर रहे थे। इस पर हुए विवाद को लेकर कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। मंगलवार को उसके भाई बाइक से घर बाइक से जा रहे थे। मंंडी समिति के समीप रंजिशन उनको घेरकर जमकर पिटाई की। जान लेवा हमला करने का भी आरोप लगाया। आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। आरोप है कि आरोपी नकदी भी लूट ले गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि रंजिशन मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।