फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने मंहगाई और ट्रेनों का संचालन शुरू न होने के विरोध में धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूरनपुर में प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य बढ़ोतरी, शाहगढ़-लखनऊ के बीच ट्रेनों का संचालन न होने के विरोध में भाकपा (माले) ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर तहसील परिसर में धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने भी रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में भाकपा (माले) के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने और युवाओं को रोजगार देने असफल साबित हुई है। आमदनी दोगुनी तो नहीं हो सकी, मगर रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी बढ़ गए हैं। मैलानी से शाहगढ़ तक रेलवे का पटरी बदलने का काम पूरा हो गया लेकिन ट्रेनों का संचालन नहीं कराया जा रहा है। इस दौरान देवीदयाल, सईद खां, नगीना, प्रहलाद, वशीउल्ला, इलियास, शान मोहम्मद आदि ने विचार रखे। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम आशुतोष गुप्ता को सौंपे ज्ञापन में तीन सौ यूनिट तक का बिजली बिल माफ करने, शारदा की बाढ़ से नदी किनारे के गांवों को बचाने को ठोकर व बांध बनवाने की मांग भी शामिल हैं।
वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने भी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना के नेतृत्व में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर गैस सिलिंडरों को साथ प्रदर्शन किया। नगर पालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी, महेश आजाद, नादिर रजा बरकाती, मुशाहित अली, मंजूर हसन आदि शामिल रहे।

पूरनपुर में कुकिंग गैस सिलेंडरों को साथ लेकर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें