फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा के पूर्व चेयरमैन और एक साल के मासूम समेत 33 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व चेयरमैन और बीसलपुर में एक साल के मासूम समेत 33 लोग पॉजिटिव पाए गए। शाम तक केवल तीन ही लोग संक्रमित होने की सूचना थी, मगर रात को 30 और लोग पॉजिटिव मिल गए। कुल मिलाकर एक दिन में 33 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मच गया। इसी के साथ जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 474 हो गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन की दो दिन से तबीयत खराब थी। उन्हें हल्की खांसी और बुखार आ रहा था। उन्होंने शनिवार को बरखेड़ा सीएचसी पहुंचकर ट्रूनेट मशीन से अपनी जांच कराई। देर शाम आई रिपोर्ट में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उधर, बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी परिवार में एक साल का बच्चा एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित निकला। असम रोड चौराहा से सटी वसुंधरा कॉलोनी में एक महिला संक्रमित पाई गई। उन्होंने निजी लैब में अपना सैंपल देकर जांच कराई थी। इस कॉलोनी मेें पहले भी कोरोना केस सामने आ चुके हैं। संक्रमित पाए गए इन तीन लोगों में से बरखेड़ा के पूर्व चेयरमैन को मधुमेह का मरीज होने के चलते बरेली के कोविड अस्पताल भेज दिया गया, जबकि अन्य दो मरीजों को होम आइसोलेट और कोविड अस्पताल भेजने को लेकर मंथन जारी रहा।
दूसरी ओर देर रात आई जांच रिपोर्ट में 30 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें आठ शहर के हैं। पूरनपुर में पांच, अमरिया में एक, ललौरीखेड़ा में एक, मरौरी में दो, बीसलपुर में सात, बिलसंडा में तीन और बरखेड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें