फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने बनाई छह टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए संक्रमितों और होम आइसोलेट लोगों की देखरेख, दवाई देने, जांच, सैंपलिंग, थर्मल स्क्रीनिंग और नए कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने छह टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

बढ़ी संख्या में होम आइसोलेट किए गए कोरोना संक्रमितों की दिन और रात में जांच होगी। दवाई भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहुंचाई जाएगी। संक्रमितों से अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए उनकी जांच भी समय से होगी। सीएचसी के कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि छह टीमों में एक टीम होम आइसोलेट किए गए संक्रमितों की जांच करेगी। जांच इस बात की होगी कि होम आइसोलेट के पास गाइड लाइन के हिसाब से संबंधित सामान है या नहीं। यही टीम संक्रमित और उसके परिवार को दवाई देगी। दूसरी टीम संक्रमित होम आइसोलेट किए गए सभी संक्रमितों के घर पहुंचकर उसकी तीन बार जांच करेगी। तीसरी टीम कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करेगी। चौथी टीम कंटेन्मेंट जोन में गड़बड़ी की जांच कर रिपोर्ट देगी। पांचवीं टीम संक्रमित मिले लोगों के पास होम आइसोलेट से संबंधित सभी व्यवस्थाए हैं या नहीं, उसे कोविड अस्पताल भेजना कितना जरुरी है, इसकी जांच कर रिपोर्ट देगी। छठी टीम होम आइसोलेट किए गए संक्रमितों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की जांच कर रिपोर्ट कंट्रोल रूम को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें