फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर हुआ कोरोना, घटने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू के दौरान पुलिस प्रशासन की सख्ती बढ़ने से संक्रमण की चेन टूटने लगी है। चेन टूटी तो कोरोना वाइरस कमजोर पड़ने लगा, जिससे संक्रमितों की संख्या तेजी से घट गई। पिछले पांच दिनों से प्रतिदिन जांच रिपोर्ट में 35-55 के बीच संक्रमित निकल रहे हैं। ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। मगर अभी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हुई। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ मरने वालों का ग्राफ काफी बढ़ गया। बावजूद इसके होली और पंचायत चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं। इसका नतीजा यह हुआ कि संक्रमण की रफ्तार कई गुना बढ़ गई। एक दिन में पांच सौ तक संक्रमित निकलने लगे, जिससे चारो ओर हाहाकार मचने लगा। पंचायत चुनाव के बाद शासन ने कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया। शुरूआत में पुलिस प्रशासन की ओर से नरमी बरती गई, जिससे संक्रमण बढ़ता जा रहा था। इससे प्रशासन को कोरोना कर्फ्यू में सख्ती बरतने पड़ी। कंटेन्मेंट जोन में बेरीकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। बिना मास्क और बगैर किसी जरूरी काम के घरों से निकलने वालों के चालान किए गए। कहीं तब जाकर लोगों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन शुरू किया। तब कहीं जाकर दो सप्ताह बाद कोरोना वारइस की चेन टूटना शुरू हुई। इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या कम हुई और संक्रमित भी घटने लगे। सैकड़ों की संख्या में निकलने वाले संक्रमित अब दर्जनों में रह गए हैं।
सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो दूसरी लहर में अब तक 6350 मरीज संक्रमित निकल चुके हैं। 5217 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1051 रह गई है। इनमें अधिकांश की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में संक्रमित मिले मरीज
16 मई 160
17 मई 185
18 मई 35
19 मई 44
20 मई 55
21 मई 38
22 मई 45
सहयोग से जल्द जिले को करेंगे कोरोना मुक्त
संक्रमितों की संख्या में तेजी से कम हुई है। इसी तरह से आगे भी लोग सूझबूझ दिखाते हुए बिना काम घरों से न निकलें। मास्क और सामाजिक
दूरी का ध्यान रखें। कोई लक्षण युक्त मरीज दिखे तो तुरंत सूचना दें। सभी के प्रयासों से जल्द जिला कोरोना मुक्त होगा। - पुलकित खरे, डीएम
लक्षण दिखाई दें तो छिपाएं नहीं, जांच कराएं
कोरोना महामारी से निपटने के लिए शासन-प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। मरीजों की संख्या कम हुई है और संक्रमितों के ठीक होने का ग्राफ बढ़ा है। ऐसे में अगर कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो छिपाएं नहीं। तत्काल अपनी जांच कराएं, ताकि समय से इलाज शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें