फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सामने खुद को बेहतर करने में जुटे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा का चुनावी दौर चल रहा है। टिकट लेने के लिए हर कोई पार्टी हाईकमान के चक्कर लगा रहा है। ऐसे में अगर मुख्यमंत्री की जिले में सभा हो तो, फिर खुद को बेहतर साबित करने के लिए इससे अच्छा मौका कब मिलेगा। यही आलम इस समय जिले का है। 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा है। भाजपा के सभी प्रबल दावेदार एड़ी से चोटी तक का जोर लगाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। टिकट के दावेदारों की भरमार है। हर कोई खुद को पार्टी के उच्च नेताओं के सामने बेहतर साबित करने में जुटा है। जनता से भी लगातार संपर्क जारी है। जनता के बीच खुद की दावेदारी पक्की करते हुए वोट मांगने की अपील कर रहे हैं। पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री की जनसभा संभावित होने पर टिकट की मांग रहे दावेदार एड़ी से चोटी तक का जोर लगाने में जुट गए हैं। हर कोई मुख्यमंत्री के सामने खुद को बेहतर साबित करने की होड़ में है। हालांकि मुख्यमंत्री की सभा में अभी टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं होने की बात कही जा रही है। दावेदारों का आलम यह है कि सभी ने खुद का टिकट पक्का होने का दावा करने के साथ ही शहर की सड़कों को प्रचार सामग्री से पाट दिया है। इसके अलावा जन विश्वास यात्रा में शामिल दिग्गज नेता भी उनकी दावेदारी देख सकें।
विज्ञापन

किस सीट पर कितने हैं प्रबल दावेदार
पीलीभीत सीट 07
पूरनपुर सीट 05
बीसलपुर सीट 05
बरखेड़ा सीट 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें