फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर महापुरुषों के चित्रों से छेड़खानी, आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। फेसबुक पर महापुरुषों के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के अलग-अलग दो मामलों के विरोध में कोतवाली गेट पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने दोनों मामलों की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भाकियू अन्नदाता यूनियन के जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह और बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अलग-अलग दो मामलों में एक मामले में आरोपी ने फेसबुक पर सिखों एवं मुस्लिम समुदाय के महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और उनके चित्रों से छेड़छाड़ कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है। जबकि दूसरे मामले में भी आरोपी ने धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर महापुरुषों के चित्रों को फेसबुक पर पेश किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में गुरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, सुखजीत सिंह औलख आदि थे। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दोनों मामलों की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें