फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिजिटल लाइब्रेरी भवन का निर्माण पूरा, छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 3.90 करोड़ से पूर्व मैस्टन स्कूल के सामने नगर पालिका की ओर से बनाई जा रही डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा हो गया है। तीन माह में इसके संचालन की उम्मीद है। इस लाइब्रेरी से शहर के युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पिछले वर्ष नगर पालिका ने मैस्टन स्कूल का गेस्ट हाउस व ग्राउंड के स्थान डिजिटल लाइब्रेरी के लिए चिह्नित किया। 3.90 करोड़ की लागत से पिछले साल अगस्त में लाइब्रेरी का निर्माण शुरू हुआ, जिसे एक वर्ष में पूरा करना था। कार्यकारी संस्था सीएलडीएस ने लगभग लाइब्रेरी भवन का निर्माण पूरा कर लिया है। भवन में दो बड़े हॉल, ई-लाइब्रेरी हॉल, चार-पांच कमरे, शौचालय आदि बनाए हैं। प्लास्तर, रंगाई, पुताई, फर्नीचर आदि का कार्य किया जाना है। हालांकि, कार्यकारी संस्था पर अभी दो-तीन माह शेष भी है। ईओ संजीव कुमार ने बताया कि भवन का संचालन 2-3 माह में हो जाएगा, जिससे पढ़ने वाले बच्चों को राहत मिलेगी।


बच्चों को मिलेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म
डिजिटल युग में युवाओं को तकनीकी शिक्षा व संसाधनों से जोड़ने के लिए नगर पालिका ने यह कदम बढ़ाया है। पैसे देकर लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह बचत व बेहतर सुविधा का विकल्प बनेगा। योजना में 20 कंप्यूटरों से लैस डिजिटल रूम, डिजिटल अध्ययन केंद्र, प्रतियोगी छात्रों के लिए विशेष सामग्री, फिजिकल किताबों का संग्रह बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें