फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनाइजरों ने किसान के खेत में खड़ा पेड़ कटवाया, पुलिस हिरासत में एक

विज्ञापन
ग्राम चंदोई में पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव चंदोई निवासी आसमा बी के खेत में खड़ा जामुन का पेड़ सोमवार सुबह कुछ कॉलोनाइजरों ने कटवा दिया था। जानकारी होने पर खेत स्वामी का बेटा पहुंचा। उसने गिरे पेड़ के टुकड़े कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पेड़ काटने की वजह पूछी, तो उसने कुछ लोगों के कहने पर पेड़ काटने की बात बताई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पेड़ काट रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। अभी मामले की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव चंदोई निवासी राजा ने बताया कि उसका खेत उसकी मां के नाम है। खेत के पास ही कॉलोनाइजर प्लॉटिंग करने की मंशा से वहां सफाई करा रहे हैं। इसी को लेकर इन लोगों ने खेत में खड़े पेड़ पहले भी काटे थे। तब भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को सुबह उन लोगों ने फिर एक व्यक्ति को पेड़ काटने के लिए खेत पर भेजा, जिससे उसने एक पेड़ जामुन का काटकर गिरा दिया। पेड़ के टुकड़े कर रहा था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली। खेत पहुंचने पर पेड़ काटने वाले व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने कुछ लोगों के नाम बताए और कहा उन्हीं लोगों ने पेड़ काटने भेजा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और पेड़ काटने वाले व्यक्ति को कोतवाली ले आई।
कोतवाल हरीशवर्धन के अनुसार पेड़ काटने वाले को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें