फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी 19 को पूरनपुर और बीसलपुर में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसी क्रम में 19 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे पूरनपुर के रामलीला मैदान और दोपहर सवा 12 बजे रामलीला मैदान बीसलपुर में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पूरनपुर विधानसभा के गांव दिलावरपुर में दोपहर 12 बजे, धर्मपुर खुर्द में एक बजे, हरीपुर फुलहर में दो बजे सभा करेंगे। पीलीभीत नगर में शाम पांच बजे से उनकी देर रात तक आधा दर्जन से अधिक चुनावी सभाएं होगीं। 18 फरवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बरखेड़ा विधानसभा के ग्राम पंडरी, बिठौरा कलां, सुहास, ज्योहरा कल्यानपुर और नवादा महेश में चुनावी सभा करेंगे। जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 19 फरवरी को आ सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 21 फरवरी को ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा करने आ सकते हैं। उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे। तैयारियां शुरू हो गईं है। हालांकि अभी सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें