फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छाए रहे बादल, दोपहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
रविवार की शाम आसमान में छाए बादल।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में बदलाव होने से बारिश के साथ उमसभरी गर्मी भी जारी है। रविवार को बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद हल्दी बूंदाबांदी ने उमस बढ़ा दी। दो जुलाई तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब दो घंटे धूप ने तेजी पकड़ी। इसके बाद सूरज बादलों में छिप गई। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि दो दिन और ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाए रहेंगे। बीच में बारिश होने का भी अनुमान है। उन्होंने बताया बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हैं। बारिश से खेत नम हो गए हैं। इससे किसानों को धान की रोपाई में काफी मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें