फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सुबह सात से दस और दोपहर दो से पांच बजे तक नहीं प्रवेश करेंगे गन्ना लदे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर स्थित एलएच शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है। मिल चालू होने से गन्ना लदे वाहन शहर की सड़कों से गुजरने लगे है। सड़कों पर जाम न लगने पाए। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात की व्यवस्था को लागू किया गया है। इससे सुबह सात से दस बजे तक और दोपहर दो से शाम को पांच बजे तक गन्ना भरे वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। ट्रैफिक प्लान का पुलिस और मिलकर्मी पालन कराएंगे।
विज्ञापन

यातायात प्रबंधन और गन्ना किसानों की समस्याओं व मिल में गन्ने निर्वाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह यातायात व्यवस्था लागू की गई है। एलएच शुगर मिल प्रबंधन अपने स्तर से पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती करेगा। टीएसआई कमलेश मिश्रा ने बताया कि शहर के बाहर से वाहन नियंत्रित गति व व्यवस्थित तरीके से मिल तक ले जाएंगे। गन्ने से लदे वाहन नियत समयावधि मे ही प्रवेश करेंगे। अगर इसके बावजूद गन्ने के ट्रकों एवं ट्रालिय़ों के कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो क्षेत्राधिकारी नगर, य़ातायत प्रभारी व थाना प्रभारी कोतवाली व सुनगढ़ी की सहायता से ट्रकों एवं ट्रालियों को शहर से बाहर बैरियर लगाकर सड़क की बाए तरफ कतारबद्ध तरीके से खड़ा कराया जाएगा। जहानाबाद तिराहा, बीसलपुर रोड पर जंगरौली से पहले, न्यूरिया रोड गत्ता फैक्टरी, खकरा चौकी, माधौटांडा रोड पर चिरौंजीलाल स्कूल के पास, पूरनपुर चौकी के निकट और बनकटी रोड के पास बैरियर लगेंगे। बैरियर पर एलएच शुगर मिल प्रबंधन के गार्ड दो शिफ्टों में रहेंगे।
परिवहन निगम की पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया, बरेली की ओर जाने वाली बसें स्टैंड से सवारी बिठाकर एकता सरोवर तिराहा, नौगवा चौराहा, ईदगाह रेलवे क्रासिंग होते हुए हाईवे की ओर जाएंगी। नौगवां से गौहनिया चौराहे के मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए यह बसें नौगवा चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा पर सवारियां नहीं बैठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें