फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक ने 108 लाभार्थियों को बांटा 440.73 लाख का ऋण

विज्ञापन
एसबीआई में ऋण वितरित करते क्षेत्रीय प्रबंधक प्रकाश चौधरी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में मंगलवार को लोन मेले का आयोजन हुआ। इसमें 108 लाभार्थियों को 440.73 लाख का ऋण बांटा गया। इनमें कई योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे। शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नौगवां चौराहा स्थित मुुख्य ब्रांच में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कुमार त्रिपाठी, निर्देशक जिला उद्योग केंद्र, आरके रस्तोगी, खादी ग्राम उद्योग, क्षेत्रीय महाप्रबंधक प्रकाश चौधरी, मुख्य शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने किया। इसके बाद मेले में मौजूद लाभार्थियों को योजनों और ऋण संबंधी जानकारी दी गई। इसके बाद 31 किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को 56.90 लाख, पीएम स्वानिधि के 14 लाभार्थियों के 1.40 लाख, एक्सप्रेस क्रेडिट के 17 लाभार्थियों को 143.32 लाख, पांच लोगों को होम लोन के तहत 87.50 लाख, छह लोगों को कार लोन के लिए 34.00 लाख, मुद्रा योजना के एक लाभार्थी को 2.50 लाख, ओडीओपी के तहत पांच लोगों के 5.67 लाख, पर्सनल लोन एक लाभार्थी को 4.93 लाख लोगों को ऋण दिया गया। इसके अलावा 28 लोगों को 104. 52 लाख का लोन अन्य योजनाओं के तहत वितरित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी लाभार्थियों से योजना के तहत ही ऋण का पैसा खर्च करने की अपील की। कहा कि इस पैसे से आप दोगुना रोजगार कर सकते है। व्यापार बढ़ाने के लिए बैंक आप लोगों के साथ है। बैंक उद्देश्य है कि सभी को रोजगार मिले। इससे वह आत्म निर्भर बने सके। संचालन हरिओम बाजपेई ने किया। इस मौके पर प्रबंधक गणेश चंद्र बैरागी, सीएम सेल, अरुण कुमार शर्मा, सहज भारद्वाज, शाखा प्रबंधक मनीष वर्मा, अजय कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, पुष्कर मित्रा आदि मौजूद रहे।
अब स्टेट बैंक से भी ले सकते हैं ई-स्टांप
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में मंगलवार को ई-स्टांप की बिक्री के लिए काउंटर खोल दिया गया है। इस काउंटर से लोग आसानी ने अपनी जरूरत के अनुसार स्टांप खरीद सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें