फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतारे गए अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
पूरनपुर में खंभा से होर्डिंग उतारता कर्मचारी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। अवैध होर्डिंग हटवाने के लिए नगरपालिका ने मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया। अभियान में पहले दिन तहसील के बाहर और कोतवाली रोड से अवैध होर्डिंग हटाए गए। नगरपालिका का अभियान नगर में लगे सभी अवैध होर्डिंग हटवाने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौराहों, सड़कों, बिजली के खंभों, तहसील, कोतवाली, अस्पताल के बाहर, असम हाईवे सहित अन्य कुछ स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे हैं। मुख्य चौराहों पर तो होर्डिंग लगाने की होड़ में एक दूसरे से सटाकर होर्डिंग लगाए गए हैं इसमें से अधिकांश होर्डिंग राजनीतिक और कुछ व्यवसायिक प्रचार के लिए लगे हैं। अवैध होर्डिंग हादसे को दावत दे रहे थे। जिसे अमर उजाला ने 10 अक्तूबर के अंक में नगर में लगे अवैध होर्डिंग की खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेकर नगरपालिका ने सोमवार को नगर में मुनादी कराई। मंगलवार को अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान शुरू किया। अभियान में तहसील के बाहर और कोतवाली रोड पर बिजली के खंभों और दीवारों पर लगाए गए होर्डिंग को हटवाया गया। नगरपालिका परिषद के ईओ आरके भार्गव ने बताया कि अभियान में पहले दिन तहसील से लेकर कोतवाली रोड पर एक साइड के होर्डिंग को हटवाया गया। अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में सभी अवैध होर्डिंग को हटवाया जाएगा। अभियान में कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। होर्डिंग चाहे किसी के हो हटवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें