फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से चाट विक्रेता की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में कजरी निरंजनपुर के समीप करंट से चाट विक्रेता की मौत हो गई। चाट विक्रेता अपने खोमचे को बंद कर रहा था। इसी दौरान छाया के लिए लगाया गया बांस हाईटेंशन लाइन में टकरा गया। सीएससी में डॉक्टरों ने चाट विक्रेता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम गांव कजरी निरंजनपुर के समीप हुई। गांव के समीप गांधी जयंती पर मेला और दंगल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें आस पास के कई दुकानदार खोमचा ठेला फड़ लगाने पहुंचे। गांव मढ़ा खुर्द कला निवासी राजेश (42) भी चाट पकौड़ी का खोमचा लेकर पहुंचा था। कड़ाके की धूप के चलते कुछ दुकानदारों ने लोहे, बांस के पाइप लगाकर तिरपाल डाल रखा था। शाम को खोमचा बंद करते समय राजेश तिरपाल हटाने के लिए बांस निकाल रहा था। इस दौरान ऊपर से निकली बिजली हाईटेंशन की लाइन से लोहे का पाइप छूने से राजेश को करंट लग गया। एसओ सेहरमऊ उत्तरी योगेश कुमार ने बताया कि करंट से ग्रामीण की मौत की जानकारी लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें