फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव चौसर हरदोपट्टी में बिजली गिरने से शुक्रवार दोपहर में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव चौसर हरदोपट्टी निवासी रवि सैनी ने बताया कि उनकी मां 48 वर्षीय साधना देवी शुक्रवार दोपहर खेत से घास लेकर वापस आ रही थी। गांव से आधा किलोमीटर पहले ही रंपुरा मार्ग पर अचानक बिजली उन पर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तत्काल मौके पर आकर देखा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर मौके पर काफी भीड़ लग गई, मृतका के परिजन भी आ गए थे। रवि की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पुत्र रवि, संजय, पुत्री रानी, रामलली, वंदना, सोनी, काजल और पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इस संबंध में एसडीएम राकेश गुप्ता ने बताया कि तहसीलदार जनार्दन को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें