पीलीभीत। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री ने वर्चुअल के माध्य में लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबियां दिलवाई। इसमें प्रधानमंत्री योजना के तहत 6836 और मुख्यमंत्री योजना के तहत 59 लाभार्थी शामिल रहे। लाभार्थियों को डीएम पुलकित खरे ने चाबियां सौंपी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने नए आवासों के लाभार्थियों को बुधवार को गृह प्रवेश को चाबी वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ। इसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किया गया। डीएम ने सांसद प्रतिनिधि और विधायक बरखेडा प्रतिनिधि के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवासों के 6836 लाभार्थियों और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 59 लाभार्थियों को आवासों के गृह प्रवेश के लिए चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से सीधे संवाद किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना था की देश के हर आवास विहीन को छत मिले। उन्हीं की प्रेरणा और प्रयास से उनका सपना साकार हो रहा है। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक अनिल कुमार मौजूद रहे।