फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग ने 190 उपभोक्ताओं के नाम काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पात्र न होने के बाद भी राशन कार्ड बनाकर राशन ले रहे लोगों के कार्ड निरस्त कराए जाएंगे। विगत दिनों जांच के बाद 190 यूनिट काट दिए गए हैं। 4200 उपभोक्ताओं के आधार कार्ड (नाम, जन्म तिथि आदि गलत होना) और फीड नहीं है। शीघ्र ही संशोधन कराकर आधार कार्ड फीड न कराने वालों के नाम काटे जाएंगे।
विज्ञापन

नए राशन कार्ड बनवाने वालों की पूर्ति कार्यालय में पिछले दिनों से भीड़ लग रही है। इसमें कुछ उपभोक्ताओं के संयुक्त परिवार होने के बाद भी उज्ज्वला योजना का लाभ लेने को राशन कार्ड अलग कराने की होड़ मची है। पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने वास्तव में जो नवदंपती अपने माता-पिता से अलग रह रहे हैं उनकी जांच कराने और ग्राम पंचायत सचिव की रिपोर्ट के बाद भी ऐसे लोगों के राशन कार्ड अलग किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर ट्रैक्टर या अन्य चार पहिया वाहन हैं। पांच एकड़ से अधिक जमीन है। सरकारी नौकरी करते हैं वे राशन कार्ड के लिए प्रयास न करें। अगर गलत सूचना देकर ऐसे लोगों ने राशन कार्ड बनवा लिया है तब जांच के बाद कार्ड निरस्त होने के साथ वसूली की कार्रवाई भी हो सकती है। इसके अलावा जिन युवतियों की शादी हो चुकी है या बुजुर्ग सहित अन्य किसी की मौत हो गई है। तब उनके नाम जानकारी देकर कटवा लेें। नए राशन कार्ड के लिए परिवार रजिस्टर की नकल और ग्राम पंचायत सचिव के सत्यापन के बाद आवेदन के लिए ऑनलाइन कराकर उसकी प्रति पूर्ति कार्यालय में जमा करें।
मृतक अंत्योदय कार्ड धारकों की सूचना दे परिवार
पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि ऐसे अंत्योदय राशन कार्ड धारक जो मृतक हो चुके हैं। उनके परिवार के लोग इसकी सूचना समय से दें। ताकि अगर परिवार के लोग पात्र हैं तब उनके नाम राशन कार्ड जारी कराया जा सके। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड निशुल्क बनते हैं। दलालों के चक्कर में न पड़े। अगर कोई शुल्क आदि मांगता है तो इसकी शिकायत करें। ताकि दलालों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें