फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक में तैनान सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कार्यों में लापरवाही के आरोपों में घिरे ललौरीखेड़ा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) कमल किशोर को निलंबित कर दिया गया। डीडीओ ने यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी कमल किशोर पर कार्य में लापरवाही के आरोप लगे थे। जांच में वहां पिछले करीब दो साल सेे विकास कार्य अधूरे पड़े है। कई बार अधिकारियों के निर्देश देने के बावजूद कमल किशोर की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। मिशन कायाकल्प के तहत भी कार्य पूरे नहीं कराए गए। सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों के निर्माण में भी लापरवाही मिली। जिला स्तरीय बैठकों में भी सचिव अनुपस्थित रहे। उन्हें कई बार नोटिस भी दिया गया था। जिनका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
इसके बाद इस मामले में परियोजना निदेशक /बीडीओ अनिल कुमार ने सचिव कमल किशोर के खिलाफ कार्यवाई की संस्तुति कर पत्र जिला विकास अधिकारी को भेजा था। डीडीओ ने जांच रिपोर्ट इसके आधार पर सचिव को निलंबित कर दिया गया। जिला विकास अधिकारी योगेंद्र पाठक ने बताया ब्लॉक में तैनात सचिव कमल किशोर को गंभीर आरोपों में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें