फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेता मुद्दे पर ग्रामीण दो धड़ों में 

Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/बीसलपुर।
विज्ञापन
ग्रामीण दो धड़ों में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव जादोंपुर पट्टी के सस्ता गल्ला विक्रेता का मामला
विज्ञापन

गांव जादोंपुर पट्टी के सस्ता गल्ला विक्रेता का समर्थन और विरोध करने के मुद्दे पर ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए हैं। दोनों धड़ों के लोगों ने मंगलवार तहसील कार्यालय आकर एसडीएम को ज्ञापन दिए। एक धड़े के लोगों ने सस्ता गल्ला विक्रेता के विरूद्ध कार्रवाई कराने और दूसरे धड़े के लोगों ने कोई कार्रवाई न करने की मांग की है।
गांव जादोंपुर पट्टी के सस्ता गल्ला विक्रेता शंभूदयाल की राशन वितरण संबंधी गतिविधियों को लेकर गांव में पिछले काफी दिनों से उपभोक्ता भीतर खाने दो धड़ों में बंटे चले आ रहे थे। एक धड़ा सस्ता गल्ला विक्रेता को सही, जबकि दूसरा धड़ा गलत बता रहा है। मंगलवार दोनों धड़ों के लोग खुल कर सामने आग गए। तहसील पहुंच एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिए। छात्र नेता हरीशंकर के धड़े के लोगों ने सस्ता गल्ला विक्रेता पर राशन सामग्री की कालाबाजारी करने, घटतौली करने और उपभोक्ताओं को परेशान करने समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए। इस धड़े के लोगों ने सस्ता गल्ला विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान सुनीता देवी के धड़े ने दिए गए ज्ञापन में सस्ता गल्ला विके्रता को सही बताते हुए उसके विरूद्ध कोई भी कार्रवाई न कराने की मांग की है। एसडीएम बीपी सिंह ने बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर वीर सिंह से जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें